आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया का पर्व है और इस तिथि को भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों में छठें अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम (Lord Parshuram) की जन्मोत्सव भी मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका की संतान हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में हुआ था और ये 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी इस धरती पर मौजूद हैं।

परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया पर किए गया दान का कभी क्षय नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। 8 चिरंजीवियों में महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और ऋषि मार्कंडेय सहित भगवान परशुराम हैं जो आज भी इस कलयुग में घूम रहे हैं। शास्त्रों में अष्टचिरंजीवियों का वर्णन कुछ इस तरह से मिलता है।