‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में उमड़ी भीड़, 11 की मौत

नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खारघर इलाके (Kharghar area) में एक खुले मैदान में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह (‘Maharashtra Bhushan’ Award Ceremony) आयोजित किया गया। इस दौरान तेज धूप की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाखों लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गर्मी के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई और पनवेल शहर के अस्पतालों में कुछ मरीज ‘वेंटिलेटर’ पर हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने रविवार रात पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि शिंदे ने इन मौतों को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 24 का इलाज चल रहा है। शिंदे ने कहा, करीब 50 लोगों को नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं। बाकी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।  शिंदे ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।