आज बैसाखी का पर्व

बैसाखी (Baisakhi) का पर्व 14 अप्रैल 2023 को है। हर साल यह पर्व बहुत ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के साथ कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। सिख धर्म के लोग इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाते हैं। बैसाखी का पर्व विशेष रूप में पंजाब और हरियाणा में धूमधाम से मनाया जाता है। इसे सुख-समृद्धि का पर्व भी माना जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहकर गुरूद्वारे में पूजा करने जाते हैं। कई जगहों पर इस दिन लंगर का भी आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही बैसाखी के पावन अवसर पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। आज हर तरफ आपको रौनक देखने को मिलेगी। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और खाते हैं। हर तरह आपको लोग झूमते गाते दिखेंगे। बैसाखी के दिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाओं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक बहुत ही विशेष अवसर है, जो आशा, सकारात्मकता और सौहार्द पर जोर देता है। सभी के खुश और स्वस्थ रहने की कामना करता हूँ। मैं कामना करता हूं कि लोगों की आकांक्षाएँ पूरी हो।’’