महिंद्रा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष केशुब महिंद्रा का निधन

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के चाचा केशुब महिंद्रा (Keshub Mahindra) ने आज यानी 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। केशुब महिंद्रा ने 99 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। इस ख़बर की पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (INSPACe) के अध्यक्ष पवन गोयनका (Pawan Goenka) ने एक ट्वीट के जरिए की।

गोयनका ने ट्वीट किया, “उद्योग ने आज सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक को खो दिया है। श्री केशुब महिंद्रा का कोई मुकाबला नहीं था, सबसे अच्छे व्यक्ति जिन्हें जानने का मुझे सौभाग्य मिला था। मैं हमेशा उनसे मिलने के लिए उत्सुक रहता था और जिस तरह से व्यापार, अर्थशास्त्र को जोड़ते थे उससे प्रेरित था। ओम शांति।”