उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कुत्तों ने एक बच्चे की ली जान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज जिले (Maharajganj district) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के नेहरु नगर वार्ड निवासी 11 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। मंगलवार सुबह (11 अप्रैल 2023) कुछ लोगों ने उसका शव शास्त्री नगर मोहल्ले (Shastri Nagar Mohalla) के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज से पहले खाली मैदान में देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चे का शव देख पुलिस भी दंग रह गई। क्योंकि, बालक की शव को कुत्तों ने नोच लिया था।

जानकारी के अनुसार शहर के नेहरु नगर वार्ड निवासी मुन्ना शर्मा का पुत्र आदर्श उर्फ झुम्मन (11) मानसिक रुप में कमजोर था। वह प्रतिदिन शहर में पैदल इधर-उधर घुमता था। फिर देर शाम तक घर लौट आता था। नहीं तो उसके पिरचित उसे घर पहुंचा देते थे।