दिल्ली में मिले हैंड ग्रेनेड

उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के होलंबी कलां इलाके (Holambi Kalan Locality) में हैंड ग्रेनेड (hand grenade) मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके से करीब 7-8 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस को मेट्रो विहार इलाके के खेतों में बम मिलने की जानकारी मिली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आउटर नार्थ दिल्ली इलाके में 7 से 8 लाइव ग्रेनेड मिले हैं। यह ग्रेनेड कंट्री मेड बताए गए है। यहाँ ये ग्रेनेड किसने और किस मकसद से रखे हैं, पुलिस इसकी जाँच कर रही है। अभी तक पुलिस को टेरर या गैंगस्टर लिंक इन ग्रेनेडस का नहीं मिला है। फिलहाल प्रारंभिक जांच की जा रही है।