
राजधानी दिल्ली (Delhi) के टिकरी पीवीसी बाज़ार में प्लास्टिक (plastic) के गोदाम में आग लग गई। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की जनाकारी नहीं है। एस.के. दुआ (उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी) ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी। यह आग मध्यम श्रेणी की बताई गई है। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।
बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार सुबह दी। हालांकि, उन्होंने बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात एक बजकर 24 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 26 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।