
साउथ (South) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Superstar Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड मूवी पुष्पा-2 (Pushpa 2) का टीजर 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हो गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन के बर्थडे से एक दिन पहले मेकर्स ने उनके फैंस को बड़ा तोहफ़ा दिया है। बता दें कि साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा ने धूम मचाई थी। अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस इसके दूसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस टीजर को देख हर कोई टेंशन में है कि उनका हीरो पुष्पाराज (pushparaj) कहाँ हैं? उनको पुलिस पर भी शक है। वो उसके वापस लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। टीजर के अंत में एक व्यक्ति की हल्की सी झलक नजर आती देती है, जो चादर लिपटा हुआ है। उसके सामने एक टाइगर आ जाता है, जिसके बाद यह डायलॉग सुनने को मिलता है कि अगर जंगल में कोई जानवर दो कदम पीछे ले, तो समझो शेर आया है, लेकिन शेर सिर्फ दो कदम पीछे हट जाए तो समझो पुष्पा आया है। इसके बाद जब पुष्पा को देखा जाता है तो उनके चाहने वाले पुकार उठते हैं पुष्पा जिंदा है।