मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बढ़े टोल के रेट

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) के जरिये मुंबई (Mumbai) से पुणे का सफर अब आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। 1 अप्रैल 2023 से एक्सप्रेस-वे से गुजरने पर ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। यानी अगले महीने से टोल दरों में 18 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। जिससे दोनों शहरों के बीच आने-जाने का खर्चा बढ़ जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे पर टोल हर साल 6% बढ़ जाता है, लेकिन इसे हर तीन साल में एक साथ लागू किया जाता है। इससे पहले एक अप्रैल 2020 को टोल बढ़ाया गया था। टोल वृद्धि के संबंध में अधिसूचना हर तीन साल में जारी की जाती है।