
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Rajya Sabha MP Raghav Chadha) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में लगातार दो बार अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट किया गाया। तभी से दोनों के रिलेशन की चर्चा हो रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्तों की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा (MP Sanjeev Arora) ने दोनों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर परिणीति और राघव (Parineeti Chopra Ragha Chaddha Relationship) के रिश्ते की पुष्टी की है।
संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट से हलचल मच गई है कि क्या परिणीति और राघव ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है या दोनों ने सगाई कर ली है?