दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) को अपना पहला चैंपियन (Champion) मिल गया है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रविवार (26 मार्च 2023) रात रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। जवाब में स्थानीय भीड़ के सामने मुंबई की महिलाओं ने पहली ही गेंद पर इस रन चेज में सफलता हासिल की। 19वां ओवर मैच के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। आखिरी दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। लेकिन नताली सिवर ब्रंट के 16 रन बनाने के बाद स्पिनर जॉनेसन ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। यहां से आखिरी ओवर में आसानी से पांच रन बनाए और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। नताली सिवर ब्रंट ने नाबाद अर्धशतक जड़कर मुंबई को जीत दिलाई।