आज 27 मार्च को चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का छठा दिन है। आज माँ दुर्गा (Maa Durga) के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी (Maa Katyayani) की पूजा की जाती हैं। माँ कात्यायनी साहस और पराक्रम प्रदान करती हैं। आज माँ कात्यायनी की पूजा के दिन चार शुभ योग आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बने हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए आज का दिन अच्छा है।
मां कात्यायनी अमोघ फल देने वाली हैं, इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है। सिंह की सवारी करने वाली माँ की चार भुजाएं हैं, इनके बायें हाथ में कमल और तलवार व दाहिनें हाथों में स्वास्तिक और आशीर्वाद मुद्रा अंकित है। भगवान कृष्ण को पाने के लिए व्रज की गोपियों ने इन्ही की पूजा कालिंदी नदी के तट पर की थी। वह ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजनीय हैं।