आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन

आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का तीसरा दिन है। आज के दिन माँ दुर्गा (Maa Durga) के तीसरे स्वरूप माँ चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा की जाती हैं। 10 भुजाओं वाली माँ चंद्रघंटा अपने हाथों में चक्र, गदा, धनुष, तलवार, त्रिशूल, कमल, माला, कमंडल आदि धारण करती हैं। वह सिंह पर सवार होती हैं। उनके माथे पर घंटे के आकार का चंद्रमा है, इसलिए इनका नाम मां चंद्रघंटा है।

माँ दुर्गा का तीसरा रूप हैं मां चंद्रघंटा हैं। युद्ध मुद्रा में सिंह पर सवार माँ चंद्रघंटा हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष और गदा धारण करती हैं। इनके मस्तक पर घंटे के आकार में अर्धचंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता हैं। माँ चंद्रघंटा तांभ साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती हैं और ज्योतिष में इनका संबंध मंगल ग्रह से है। शास्त्रों के अनुसार माँ चंद्रघंटा ने राक्षसों का वध करने के लिए अवतार लिया था। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की शक्तियां समाहित हैं।