
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) में एक लड़की की भगवान कृष्ण (lord krishna) के साथ विवाह रचा लिया। पंडित जी ने मंत्रोच्चारण करके विधि-विधान से सात फेरे करवाए। पूरे रीति-रिवाज के हुई शादी में परिवार के सभी लोग भी शामिल हुए। खास बात यह है कि बेटी के इस फैसले से माता-पिता खुश नज़र आए। इस शादी में माता-पिता ने कन्यादान भी किया। भगवान कृष्ण को दामाद के रूप में चुने जाने से लड़की पक्ष अब बहुत खुश है।
उनका कहना है कि भगवान श्री कृष्ण अब हमारे रिश्तेदार बन गए हैं और अब दामाद के रूप में हम उनकी पूजा करेंगे। दरअसल यह मामला जिले के बिधूना कस्बे का अनोखा मामला है। यहाँ की रहने वाली 30 साल की रक्षा एमए (MA) करने के बाद एलएलबी (LLB) कर रही है।