झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के मुखिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रांची के मेदांता (Medanta) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनके फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन पाया गया है। फिलहाल सोरेन का मेदांता में डॉ. अमित की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉ. अमित नेफ्रोलॉजिस्ट हैं। किडनी रोग विशेषज्ञ को नेफ्रोलॉजिस्ट कहते है।

करीब 80 साल के शिबू सोरेन तीन बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। इसी महीने शिबू सोरेन अपने बेटे हेमंत के साथ धनबाद की रैली में गए थे। यहाँ उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा और कृषि में सुधार की बात कही।