
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक बीते कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अब सपा के एक विधायक की तस्वीर ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, अमेठी (Amethi) से सपा विधायक और गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) की पत्नी महाराजी देवी (Maharaji Devi) की तस्वीरों ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है।
आपको बता दें कि महाराजी देवी को हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ नज़र आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तब अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने खिचड़ी भोज का आयोजन किया था। जिसमें अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी नजर आईं। जिसकी तस्वीरें समाजवादी पार्टी ने भी शेयर की हैं।