
मुनक्का (Raisins) को बड़ी किशमिश भी कहा जाता है। लगभग सभी ने अपने घरों में इसे देखा और उपयोग किया होगा। इसे बड़े, बीजयुक्त अंगूरों को सुखाकर बनाया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसे आयुर्वेदिक दवाईयों में बहुत उपयोगी माना गया है। आयुर्वेद में कहा गया है कि इसका नियमित सेवन कई बड़ी बीमारियों से भी बचा सकता है।
इसकी तासीर ठंडी होती है और इसका स्वाद बहुत मीठा होता है, इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं खाना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में नैचुरल शुगर्स- सुक्रोज और ग्लूकोज मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, माइक्रोन्यूट्रिएंट बोरॉन भी पाए जाते हैं जो दांतों और हड्डियों को मजबूत करते हैं।