
पंजाब (Punjab) के पूर्व वित्त मंत्री पंजाब (former finance minister punjab) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता (senior congress leader) मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet Singh Badal) ने आपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस्तीफा दे दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के बीच पंजाब में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। मनप्रीत सिंह बादल पूर्व में अकाली-भाजपा सरकार के दौरान और फिर कांग्रेस शासन काल में भी वित्त मंत्री रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गए हैं।
बीजेपी में शामिल होकर मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि आप उस पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं जो खुद से लड़ रही है? एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये गुट आपस में लड़ते हैं… हर राज्य में ऐसी स्थिति है, कांग्रेस का यही हाल है।