
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस वर्ष नवंबर में पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा और ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा वाला पहला पुल भी होगी। 22 किलोमीटर लंबे पुल का 16.5 किमी हिस्सा समुद्र पर बनाया जाएगा। शिंदे ने कहा कि एक बार पुल यातायात के लिए खुल जाएगा, तो मध्य मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक 15 से 20 मिनट में यात्रा करना संभव होगा। उन्होंने कहा कि ‘ओपन टोलिंग सिस्टम’ की वजह से वाहनों को पुल पर टोल चुकाने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।