
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Mukesh Ambani Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी होगी। अनंत और राधिका (Radhika) का शादी से पहले रोका हो गया है। रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। अनंत और राधिका की शादी कब होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अनंत और राधिका एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वह अंबानी परिवार की छोटी बहू बनेंगी। अनंत और राधिका के रोके के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी।