
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में मकान की छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला सेंट्रल दिल्ली (Central Delhi) के चांदनी महल इलाके (Chandni Mahal Locality) की है। जहाँ आज सुबह 50 गज के मकान की छत गिर गई, जिसमें एक परिवार के छह लोग ही दब गए। इस घटना के बाद करीबी लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक इमारत 100 साल पुरानी बताई जा रही है। काफी पुराना मकान होने के कारण छत नीचे गिर गई। इस हादसे में माँ रुखसार और बच्चे आलिया की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे की है। चार बच्चों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।