बिहार के सीतामढ़ी में आग लगने से 2 की मौत

बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी (Sitamarhi) में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने से घर में सो रही महिला और उसके पोते की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के नानपुर थाना क्षेत्र (Nanpur police station area) के गौरा गांव में बीती रात हुई। यहाँ आग लगने से एक महिला और एक बच्चे की नींद में ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि नानपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात एक घर में आग लग गई। आग से दो लोगों की मौत हो गई। घर के अंदर गहरी नींद में सो रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के साथ एक बच्चे की भी मौत बताई जा रही है। इस घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच कर रही है।