राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का आज सिंगापुर (Singapore) में किडनी ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) का ऑपरेशनल सफलतापूर्वक हो गया। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अपने पिता को किडनी डोनेट की है। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन हुआ। इस बात की जानकारी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके दी है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’