![accident](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/11/accident-696x464.jpg)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में विदिशा के तीन पत्रकारों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के भोपाल-विदिशा मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परख्चचे उड़ गए और बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार सोमवार रात (28 नवंबर) तीन लोग बाइक से भोपाल से विदिशा जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की मौत हो गई।
इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, दुर्घटना में विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुनील शर्मा व नरेंद्र दीक्षित की मौत का दुखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।।ॐ शांति।।