बिपाशा के घर आई एक नन्ही परी

बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) माता-पिता बने हैं। अब ख़बर आ रही है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu and Karan Singh Grover) भी माता-पिता बन गए हैं। बिपाशा बसु ने शनिवार (12 नवंबर 2022) को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक दोनों को बधाई दे रहे हैं। बिपाशा और करण ने अप्रैल 2016 में शादी की थी।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का घोषणा की थी। इस दौरान बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जीवन में एक नया रंग भर दिया है। जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं।