
आज साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (last lunar eclipse) लगेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश में आज सबसे पहले पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। इससे पहले कार्तिक आमवस्या को सूर्य ग्रहण लगा था। पंद्रह दिन में यह दूसरा ग्रहण है। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण से 09 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा।
आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09:21 से शुरू हो गया है। ऐसे में सूतक काल के प्रारंभ से लेकर चंद्र ग्रहण के समापन तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ सूतक काल समाप्त हो जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ आज शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा। जबकि समापन शाम 06 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस तरह से चंद्र ग्रहण 45 मिनट 48 सेकेंड का है।