
हिंदू धर्म (Hindu Religion) में कार्तिक (Karthik) का महीना त्यौहारों से भरा हुआ होता है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली (Diwali, Govardhan Puja, Kartik Purnima and Dev Deepawali) जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार कार्तिक महीने में आते हैं। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। आज (7 नवंबर) देव दीपवाली का पर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इस दिन विधि-विधान के साथ दीपदान की भी परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके दीपदान का विधान है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।