
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार बल्लेबाज (star batsman) विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म आज ही के दिन 1988 में दिल्ली में हुआ था। विश्व के महान बल्लेबाजों में शुमार विराट के जन्मदिन का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। विराट कोहली शुक्रवार देर रात से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। कई महान खिलाड़ियों ने विराट कोहली के लिए खास पोस्ट भी डाले हैं। इस बीच यह स्टार खिलाड़ी देश से दूर ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम के साथ जन्मदिन मना रहे हैं।
विराट कोहली टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में है जहाँ टीम टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। इस टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। प्रशंसक को उसी विराट की झलक देखने को मिल रही है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। मैचों के दबाव के बावजूद भी टीम इंडिया अपने प्रिय विराट कोहली का जन्मदिन नहीं भूली और सभी ने मिलकर उनके जन्मदिन का जश्न मनाया।