
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में खुद इमरान खान जख्मी हुए हैं। उनको पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अलावा 9 और लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस गोलीबार में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक इमरान खान को एके 47 से गोली मारी गई है। यह गोली उनके पैर में गोली लगी है। आपको बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वह वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।