उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में आज सुबह (3 नवंबर 2022) एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके (Vrindavan Kotwali Area) के एक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई वहीं दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची। होटल में लगी यह आग इतनी भीषण थी कि कुछ पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही होटल में भगदड़ मच गई। दो मजदूर आग की चपेट में आ गए। मथुरा के मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग होटल की पहली मंजिल के स्टोर रूम में लगी है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।