
आज साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेगा। दिवाली (Diwali) के अगले दिन 25 अक्टूबर को लगने वाला है। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) तिथि पर सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा। धर्म को मानने वाले लोग सूतक के नियमों का पालन जरूर करते हैं। पंडित शक्ति जोशी के अनुसार ग्रहण हमेशा पूर्णिमा या अमावस्या को ही लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में खाना-पीना भी वर्जित है। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा।