
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa District) में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा रीवा जिले के नजदीक नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर हुआ है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस (Sohagi Police) मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सुहागी पर्वत के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस जबलपुर होते हुए रीवा होते हुए इलाहाबाद जा रही थी। इस बस में काफी लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग दिवाली की छुट्टी मनाने उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे। यह हादसा बीती देर रात हुआ। जहाँ बस के आगे एक ट्रेलर जा रहा था। ट्रेलर एक वाहन से टकरा गया, जिससे वह सड़क पर रुक गया। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी और बस के आगे बैठे सभी लोगों की मौत हो गई। इस बस में करीब 100 लोग सवार थे।