
बिहार (Bihar) में अपराधियों ने एक बार फिर कई लोगों पर गोलियां बरसाई है। यह सारा मामला बिहार के बेतिया जिले (Bettiah District) में घटी है। जहाँ बेगूसराय के गोलीकांड से मिलती-जुलती है। वारदात योग्गापट्टी थाने के डुमरी गाँव की है। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने 6 लोगों को गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक, जिले के योगापट्टी थाना इलाके के डुमरी गाँव में हथियारबंद बदमाशों अपराधियों ने एक घर में घुसकर 6 लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में सभी छह लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल रेफर किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।