बिग बी का आज 80वां जन्मदिन

बॉलीवुड के महानायक (Bollywood superstar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज 80वां जन्मदिन है। बिग बी (big b) अपने जन्मदिन के मौके पर अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर जमा हुए प्रशंसकों से मिलने के लिए आधी रात को बाहर निकले। उन्होंने अपने प्रशंसकों के सामने अपनी झलक दिखाई और उनका अभिवादन किया। अमिताभ के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta bachchan Nanda) और उनकी पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) बंगले के बाहर थीं। अमिताभ बच्चन का जन्म आज ही के दिन 1942 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj of Uttar Pradesh) में हुआ था।

आपको बता दें कि 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए। बिग बी ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार भी जीते हैं। जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्टीय फ़िल्म पुरस्कार और 12 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।