आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह (Freedom Fighter Shaheed Bhagat Singh) की 115वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। उनका साहस हमें बहुत प्रेरित करता है। देश के लिए उनके दृष्टिकोण को हम साकार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’

आपको बता दें कि शहीद भगत सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अंग्रेज अधिकारियों से टक्कर लेने वाले भगत सिंह को सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना झेलने के बाद भी भगत सिंह ने आजादी का मांग को जारी रखा। उन्हें अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई थी और तय तारीख से एक दिन पहले यानी 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी।