
बॉलीवुड (Bollywood) की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। जिसके कारण दीपिका को देर रात मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल (Bridge Candy Hospital) ले जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दीपिका को सांस लेने में तकलीफ़ (shortness of breath) और घबराहट (Nervousness) हो रही थी, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। कल देर रात अचानक से दीपिका पादुकोण की तबीयत खराब हो गई। कल अस्पताल में लगातार दीपिका के कई टेस्ट किये गए और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अचानक अस्पताल ले जाना पड़ गया था। उस समय उनका हार्ट रेट बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें हैदराबाद के अस्पातल ले जाना पड़ा था। दरअसल, उस समय दीपिका, प्रभास के साथ वहां एक प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रही थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक कैमियो में नजर आई थीं।