
पंजाब (Punjab) में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बीच घमासान जारी है। आज एक तरफ आम आदमी पार्टी विरोधस्वरूप राजभवन की ओर कूच किया तो भाजपा ने भगवंत मान सरकार को घेरने के लिए सीएम आवास की तरफ कूच किया। आज सुबह भाजपा नेताओं ने सीएम आवास को घेरने के लिए भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A से कूच किया। भाजपा नेता जैसे ही सीएम आवास के नजदीक पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता आगे बढ़ते रहे। भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी।