मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में मृत मिला तेंदुए का बच्चा

मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (goregaon) में आरे कॉलोनी फिल्म सिटी के अंदर तेंदुए के बच्चे (Leopard Babies) का शव मिला है। तेंदुए के इस मृत शावक की उम्र 8 महीने बताई जा रही है। वन अधिकारियों ने अवैध शिकार की आशंका से इनकार किया है, क्योंकि मृत तेंदुए का कोई भी अंग गायब नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि वन नियंत्रण कक्ष को सुबह फोन आया कि उपनगरीय गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में नर तेंदुआ मृत पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पशु के सभी अंग सही सलामत थे इसलिए अवैध शिकार की कोई आशंका नहीं है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जो कई तेंदुओं का घर है, घटनास्थल के पास में ही स्थित है।