तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, जल्द होंगी 60 हजार भर्तियाँ

बिहार (BIHAR) में नई सरकार के बनते ही नौकरियों को लेकर सियासत शुरू हो गई थी। सरकार बनते ही सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का दावा किया था। इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। बीते शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सिर्फ स्वास्थय विभाग में जल्द ही 60 हजार पदों पर भर्तियों की घोषणा की है।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में स्वास्थय सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सबको क्वॉलिटी मेडिकल सुविधा मिल सके, ऐसी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए सरकार स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार वेकेन्सी निकालेगी।