दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला एक और नया मामला

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में मंकीपॉक्स (monkeypox) का एक और नया मामला मिला है। दिल्ली में नाइजीरिया की एक महिला संक्रमित पाई गई है। महिला को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया है। अब तक देश में मंकीपॉक्स के 13 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा एक और संदिग्ध मरीज को दिल्ली सरकार के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से 14 सितंबर तक दुनियाभर के 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले मिल चुके हैं। इतना ही नहीं अब तक 59,147 मामले मिल चुके हैं। वहीं, इससे अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है