केरल के पूर्व मंत्री एनएम जोसेफ का निधन का निधन

केरल (Kerala) के पूर्व मंत्री (former minister) व जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर एनएम जोसेफ (Professor NM Joseph) का मंगलवार को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। जोसेफ 1987 से 1991 के दौरान दूसरे ईके नयनार मंत्रालय में वन मंत्री थे। वह पाला सेंट थॉमस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर भी थे। जोसेफ जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। जोसेफ ने इससे पहले एक आत्मकथा “अरियापेडथा एडुकल” प्रकाशित की थी।