पाकिस्तान की सबसे बड़ी झील से टला बाढ़ का ख़तरा

पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ प्रभावित है।

1300 से ज़्यादा लोगों की अब तक इस बाढ़ की वजह से मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान की सबसे बड़ी झील मंचार में पानी घटने लगा है।

पहले इस झील का पानी लीक होने से ओवरफ्लो होने का ख़तरा बढ़ गया था।

पाकिस्तान में भारी बारिश और उत्तरी  पहाड़ों में ग्लेशियरों के पिघलने की वजह से आई बाढ़ में अब तक लगभग 1,300 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डायरिया और मलेरिया जैसी जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ गया है। विनाशकारी बाढ़ के कारण देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न है। 3.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। पाकिस्तान की पहले से ही चरमराती अर्थव्यवस्था को 12.5 अरब अमरीकी डालर का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान भी जताया है।