एक और बच्चे को कुत्ते ने काटा, लगे 150 टांके

राजधानी क्षेत्र (capital region) में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली (Noida, Ghaziabad, Delhi) में कुत्तों के हमले और काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसी बीच गाजियाबाद में एक बार फिर कुत्ते ने बच्चे को शिकार बनाया है। यहां संजय नगर इलाके में एक पार्क में खेल रहे बच्चे को पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह काटा कि उसे 150 टांके लगाना पड़े। इस घटना के बाद कुत्ते केे मालिक पर नगर निगम ने जुर्माना लगा दिया है।

ये पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि जब तक बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाया जाता, तब तक कुत्ता बच्चे को बुरी तरह घायल कर चुका था। घटना के बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों में काफी गुस्सा है। इस मामले में गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ते के मालिक पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया है। संजय नगर सेक्टर 23 में सुभाष त्यागी नाम के शख्स ने बिना रजिस्ट्रेशन कराए कुत्ते को अवैध रूप से पाल रखा था, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है