रिलायंस जियो को हुए आज पूरे 6 साल

आज रिलायंस (reliance) देश की सबसे बड़ी कंपनी है। जिसका मौजूदा मार्केट कैप (market cap) करीब ₹17 लाख करोड़ से ज्यादा है। आपको बता दें कि, आज जियो को पेश हुए 6 साल हो गए हैं। इन 6 सालों में जियो भारत में सबसे बड़ा गेम चेंजर बन चुका है। भारत में सबसे पहले अफोर्डेबल कीमतों पर फ्री वॉयस कॉलिंग और दुनिया में सबसे कम कीमत पर हाई क्वालिटी डेटा जियो ने ही उपलब्ध कराया है। यहीं से भारत के टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर बदली है। लॉन्च के सिर्फ 170 दिन के भीतर ही जियो के 100 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हो गए थे। वो अभी देश का नंबर वन नेटवर्क है।