झारखंड में तीन महिलाओं को डायन बता मौत के घाट उतारा

झारखंड (Jharkhand) के सोनाहातू के राणाडीह (Ranadih of Sonahatu) में डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। मृतकों में राइलू देवी, ढोली देवी और आलोमनी देवी शामिल हैं। यह घटना शनिवार की है जहाँ दो महिलाओं के शव बरामद किए गये हैं। जबकि तीसरी महिला का शव अभी भी गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है पुलिस आरोपियों में से एक महिला राइलू देवी के पति अभिमन्यु सिंह मुंडा व गांव के मुचीराम सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।