
विश्व के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (famous industrialist mukesh ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने दुबई (Dubai) में सबसे महंगी संपत्ति खरीदी है। रिलायंस ग्रुप ने $80 मिलियन में बीच-साइड विला खरीदा है, जो शहर की अब तक की सबसे बड़ी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील है। इस डील से जुड़े दो लोगों ने ब्लूमबर्ग को इस बात की जानकारी दी। पाम जुमेराह पर स्थित यह प्रॉपर्टी इस साल की शुरुआत में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदी गई थी। इस डील की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि, चूंकि यह ट्रांसेक्शन बेहद निजी है इसलिए नाम नहीं बताया गया है।