
झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के करीबी कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश (prem prakash) को कल रात में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी (ED) ने कल छापेमारी में उनके घर के बंद अलमारी से दो एके-47 रायफल्स और 60 जिंदा कारतूस बरामद किया था। प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी रांची से हुई है। प्रेम प्रकाश के आवास से कल दो एके-47 रायफल्स मिले थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह एक बड़ी कार्रवाई है।
आपको बता दें कि झारखंड पुलिस ने कहा था कि दोनों रायफल्स उनके ही कर्मियों ने प्रेम प्रकाश के आवास में रखा था, पुलिस ने दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया था।