
पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह पर भाजपा ने एक्शन ले लिया है। भाजपा ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी पर मचे बवाल के बाद भाजपा की किरकिरी हो रही थी। भाजपा ने राजा सिंह के बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। पार्टी ने 10 दिन के अंदर इसकी वजह बताने को कहा है।
बता दें कि पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में तेलंगाना पुलिस राजा सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें मंगलवार सुबह को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया है।