
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) के घर आज सुबह सीबीआई (CBI) की टीम ने छापा मारा है। सीबीआई के पहुँचने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अच्छा काम करते हैं उसे परेशान किया जाता है। सिसोदिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई 21 जगहों पर सर्च अभियान चला रही है, मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर छापेमारी हो रही है। यह अभियान नई आबकारी पॉलिसी को लेकर है। कहा जा रहा है कि एक्ससाइज विभाग के कई अफसरों के इस सर्च में मौजूद हैं।