गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (abusive leader Shrikant Tyagi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी मेरठ के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी (Shraddhapuri of Kankarkheda) से हुई है। वही उसके साथ ही उसकी फरारी में मदद करने वाले 3 और लोग को भी गिरफ्तार किए गए हैं। नोएडा पुलिस और एलटीएफ (STF) की टीम कई शहरों में रेड कर रही थी। त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार इनाम की भी घोषित की थी।

आपको बता दें कि हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमैक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार देखा गया था और तब से वह फरार था। वहीं पिछले चार दिन से पुलिस की 18 टीमें लगी हुई थीं।